• Home  /  
  • Learn  /  
  • शिशुओं के पेट दर्द को शांत करने वाले प्राकृतिक तेल
शिशुओं के पेट दर्द को शांत करने वाले प्राकृतिक तेल

शिशुओं के पेट दर्द को शांत करने वाले प्राकृतिक तेल

23 May 2022 | 1 min Read

Vinita Pangeni

Author | 549 Articles

छोटे बच्चों को होने वाली तकलीफ को समझना माता-पिता के लिए थोड़ा मुश्किल होता है। बच्चा बोल नहीं पाता और वो सिर्फ रोकर ही अपने दर्द को बयां करता है। ऐसे में माता-पिता का शिशु को रोता देख परेशान होना स्वभाविक है। क्या आप जानते हैं बच्चे अधिकतर पेट दर्द की वजह से ही रोते हैं। आप शिशुओं के पेट दर्द को ठीक व कम करने के लिए प्राकृतिक तेल का सहारा ले सकते हैं।

दरअसल, पेट दर्द होने पर बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं, पैरों को फेंकने लगते हैं और ठीक से कुछ नहीं खाते। चलिए, तो आगे शिशुओं के पेट दर्द को शांत करने वाले नेचुरल ऑयल और शिशुओं में पेट दर्द के कारण के बारे में विस्तार से जानते हैं।

शिशुओं का पेट दर्द होने का कारण

कौन-से तेल से शिशुओं का पेट दर्द ठीक होगा, यह समझने से पहले बच्चे के पेट दर्द का कारण जानना जरूरी है। इसलिए हम सबसे पहले शिशुओं में पेट दर्द होने की वजह जानते हैं।

  • गैस के कारण बच्चे के पेट में हल्का दर्द हो सकता है। इससे ब्लोटिंग भी होती है, जो पेट दर्द की वजह बनता है।
  • कोलिक भी पेट दर्द की वजह है। इस दौरान पेट में होने वाली असुविधा के चलते शिशु घंटों तक रोते हैं, जिसे कॉलिक कहा जाता है।
  • दूध, पानी और अन्य खाद्य पदार्थ से शिशु को अपच हो सकता है, जो पेट दर्द का कारण बनता है।
  • पेट के एसिड का वापस ऊपर फूड पाइप में आने की वजह से यानी एसिड रिफ्लेक्स के कारण पेट दर्द हो सकता है।
  • मांसपेशियों में खिंचाव होने से भी पेट में दर्द हो सकता है।
  • कब्ज के कारण भी शिशु के पेट में असुविधा होती है। 

6 प्राकृतिक तेल शिशुओं के पेट की समस्याओं से राहत दिलाने वाले

  1. हिंग का तेल (Hing Oil)

शिशुओं के पेट में होने वाली दिक्कत को हिंग का तेल कम कर सकती है। रिसर्च बताते हैं कि हिंग से ब्लोटिंग की वजह से होने वाली असुविधा कम हो सकती है। साथ ही पेट दर्द और अपच को भी ठीक करने में सहायक माना जाता है।

  1. अदरक का तेल (Ginger Oil)

अदरक का तेल भी पेट दर्द को दूर करने के लिए जाना जाता है। जिंजर ऑयल से पेट दर्द, पेट में ऐंठन और मांसपेशियों को रिलैक्स करने में सहायता मिलती है। इसलिए पेट दर्द को कम करने में अदरक का तेल मददगार साबित हो सकता है।

  1. जायफल का तेल (Nutmeg Oil)

जायफल का तेल पाचन संबंधी सभी दिक्कतों से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही नटमेग ऑयल से मांसपेशियों में होने वाले दर्द को भी कम किया जा सकता है। यही कारण है कि जायफल के तेल को पेट दर्द के लिए असरदार माना जाता है।

  1. सौंफ का तेल (Fennel Oil)

सौंफ का तेल भी बच्चे के पेट में होने वाली असुविधा को कम कर सकते हैं। शिशु में होने वाली अपच की दिक्कत को दूर करता है। यही नहीं, सौंफ का तेल मांसपेशियों को आराम देते हुए क्रैम्प और दर्द से राहत दिला सकता है।

  1. ऑर्गेनिक नारियल तेल (Organic Coconut Oil)

पेट दर्द कम करने के लिए ऑर्गेनिक नारियल तेल भी फायदेमंद साबित होता है। यह पेट दर्द और मांसपेशियों के खिंचाव को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

  1. पेपरमिंट ऑयल (Peppermint Oil)

गैस और पेट में भारीपन की वजह से पेट दर्द हो तो पेपरमिंट ऑयल काम आ सकता है। पेपरमिंट ऑयल में टॉपिकल एनेल्जेसिक प्रभाव होता है, जो दर्द को कम कर सकता है। यह पेट में ऐंठन और गैस की परेशानी को भी कम कर सकता है।

ऊपर बताए गए सभी तेलों का संयोजन भी आप किसी प्रोडक्ट में ढूंढ सकते हैं, जिससे बच्चे के पेट का दर्द कम किया जा सके। इनका संयोजन और भी बेहतर तरीके से बच्चे के पेट दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। आप टमी रीलिफ रोल ऑन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्रोडक्ट में नारियल तेल, पेपरमिंट ऑयल, फेनल ऑयल, जायफल का तेल, अदरक का तेल और हिंग का तेल, सभी मौजूद हैं।

संबंधित लेख –

बच्चों का पेट दर्द होने पर क्या करें?
बच्चों के लिए ऑर्गेनिक कोकोनट ऑयल
बेबी की मालिश करने का सही समय
शिशु को डकार दिलाना क्यों जरूरी है
बच्चों की सांसों की दुर्गंध कैसे दूर करें

A

gallery
send-btn

Suggestions offered by doctors on BabyChakra are of advisory nature i.e., for educational and informational purposes only. Content posted on, created for, or compiled by BabyChakra is not intended or designed to replace your doctor's independent judgment about any symptom, condition, or the appropriateness or risks of a procedure or treatment for a given person.